भाजपा में शामिल होने के बाद नेताजी से लिया आशीर्वाद: अपर्णा यादव

भाजपा में शामिल होने के बाद नेताजी से लिया आशीर्वाद: अपर्णा यादव

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नज़दीक हैं और चुनाव को लेकर सियासत तेज होती जा रही है.

वहीं चुनाव से पहले भाजपा के कई नेता पार्टी छोड़कर सपा में शामिल हो चुके हैं. तो सपा के कई नेता बीजेपी का दामन थाम चुके हैं. 

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव भी भाजपा में शामिल हो चुकी हैं.

भाजपा में शामिल होने के बाद अपर्णा यादव कल देर शाम लखनऊ पहुंचीं. और वह मुलायम सिंह से मिलीं और उनका आशीर्वाद लिया.

उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, "भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने के पश्चात लखनऊ आने पर पिताजी/नेताजी से आशीर्वाद लिया"

आपको बता दें अपर्णा यादव के भाजपा में शामिल होने को लेकर समाजवादी पार्टी अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था

'मैं उन्‍हें बधाई देना चाहता हूं. मैं खुश हूं कि समाजवादी पार्टी की विचारधारा फैल रही है.

मुझे विश्‍वास है कि हमारी विचारधारा वहां पहुंचेगी और लोकत्रंत को फैलाएगी.

लेकिन अखिलेश यादव ने ये भी कहा था कि  नेताजी  ने अपर्णा को समझाने का हरसंभव प्रयास किया.

मोहम्मद आमिर